Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुकान खोलने का समय सारिणी जारी

संवाददाता 16-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। कोरोना कोविड 19 की वैश्विक महामारी के लाक डाउन में उद्योग व्यापार मंडल दिलदारनगर की मांग के बाद उपजिलाधिकारी द्वारा सेवराई तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत दिलदारनगर में 18 मई से कुछ व्यापारिक दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति दिया गया है ।

उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मेडिकल स्टोर प्रतिदिन 24 घंटे खुले रहेंगे वही दूध , फल ,सब्जी , किराना , मिठाई , बेकरी , खोवा ,पनीर की दुकान प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान किया गया । वही इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल , ऑटोमोबाइल ,फर्नीचर ,हार्डवेयर , मोबाइल ,पेंट , बिल्डिंग मैटेरियल ,टायर, ट्यूब, आयरन , सीमेंट, घड़ी , मशीनरी ,बिल्डिंग , कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स ,मार्बल टाइल्स , प्रिंटिंग प्रेस फोटोस्टेट मशीन कृषि संबंधित उपकरण/ यंत्र की दुकान प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सप्ताह में 3 दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी तथा ज्वेलरी शॉप ,कपड़ा रेडीमेड, कपड़ा , जूता , दर्जी ,बर्तन ,काकरी , चश्मा की दुकान ,जनरल स्टोर ,कास्टमैटिक , गिफ्ट आइटम , खिलौना ,खेल सामग्री झोला , रस्सी ,झाड़ू ,सूटकेस ,बैग आदि स्टेशनरी सामान बुक स्टॉल खाद बीज रासायनिक उर्वरक/ दवाएं , पशु आहार , भूसा , कोयला की स्टोर दुकानें सप्ताह में 3 दिन मंगलवार गुरुवार और शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान किया गया है । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त साप्ताहिक बंदी का पूर्णतया पालन किया जाएगा उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नगर पंचायत दिलदार नगर स्थित सब्जी एवं फल मंडी को लाक डाउन अवधि तक मंडी स्थल पर स्थानांतरित किया जाता है थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत उक्त मंडी पुराने स्थल पर संचालित नहीं होगी क्योंकि उपरोक्त व्यवस्था लागू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने में कठिनाई उत्पन्न होगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पढ़ाया पाठ
Next: कोरोना पाॅजीटिव व्यक्तियों का गॉव बना हॉट स्पॉट

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.