Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी,प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 18-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में जनपद के कासिमाबाद थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 14 मई को कासिमाबाद जाते समय परजीपाह गांव के समीप दिन में 12.20 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया था। फोन उठाने पर अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके पूर्व भी उन्हें और उनके पुत्र को धमकी मिल चुकी है। ज्ञात हो कि ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री थे, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4 विधायक वर्तमान में विधानसभा में मौजूद है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दस फीडरों की दो दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल ने कोरोना योद्धाओं को दिया मास्क व सेनेटाइजर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.