Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सन शाइन पब्लिक स्कूल ने कोरोना योद्धाओं को दिया मास्क व सेनेटाइजर

संवाददाता 18-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। अदृश्य वैश्विक महामारी कोविड–19 की वजह से प्रतिदिन बढ़ते खतरे के कारण शासन-प्रशासन सहित आम जनमानस की परेशानी बढ़़ती जा रही है। रात-दिन कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल ने सुरक्षा कवच के रूप में केएन 95 मास्क व सेनेटाइजर देने का फैसला किया।

सोमवार को विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कोतवाली परिसर में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, देवरिया चौकी इंचार्ज राजीव कुमार त्रिपाठी, रेलवे स्टेशन स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, सहित दर्जनों महिला व पुरुष कांस्टेबलों को मास्क व सेनेटाइजर दिया। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने ब्लाक परिसर में बीडीओ हरिनारायन व एडीओ पंचायत जय प्रकाश पाण्डेय को भी मास्क व सेनेटाइजर दिया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि शासन व प्रशासन के लोग रात-दिन कार्य करके जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनको सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारीयों को बसूबी से निभा रहे है। सही माइने में ये सभी लोग कोरोना के योद्धा है जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समाज के लिए कार्य कर रहे है। वही उन्होनें बताया कि तहसील के अधिकारियों को मंगलवार को मास्क सहित सेनेटाईजर का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधक अमित कुमार सिंह‚ पप्पू यादव‚ मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय को मास्क देते सन शाईन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी,प्राथमिकी दर्ज
Next: स्वास्थ्य विभाग को मिला खादी से निर्मित थ्री लेयर 500 मास्क

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.