Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भय नहीं धैर्य दिलाएगा महामारी से मुक्ति-काउंसलर डॉ.रविन्द्र

ब्यूरो 19-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोरोना को लेकर अवसाद में आ रहे लोगों से हिंदू पी.जी.कॉलेज ज़मानियां के मुस्कुराएगा इंडिया इनिशिएटिव के काउंसलर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

शहर के साथ-साथ अब गांव में भी संक्रमण बढ़ रहा है। यह महामारी अब जब इतनी जल्दी समाप्त होने वाली नहीं है तो हमें अपनी जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है इससे हम और हमारा समाज महामारी के संक्रमण से बच पाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण लोगों में अपने रोजगार ,बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर को लेकर एक भय की स्थिति बनी हुई है लेकिन भय किसी समस्या के समाधान का रास्ता नहीं प्रदान करता।उन्होंने कहा कि लोगों के मन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित रोग के संक्रमण को लेकर जो अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है इसे दूर करने के लिए सकारात्मक सोच रखकर हमें इससे लड़ना होगा और लड़ाई होगी मास्क पहनकर, दो गज दूरी रखकर,साबुन पानी से बार बार हाथ धो कर।बड़ी बड़ी महामारियां आती रहीं हैं और समय के साथ उनका उन्मूलन हुआ है इतिहास इसका गवाह है।सबके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ उनके जीवन की नकारात्मकता को मिटाने में हम कहां और कितने कारगर हो सकते हैं इस दिशा में हमें कम करना होगा और जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन करना होगा।इसी के मद्देनजर जनपद के काउंसलर लोगों के फोन काल पर उनका सकारात्मक पथ प्रदर्शन कर उनमें व्याप्त भय को दूर कर रहे हैं।यदि कोई व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, संक्रमण आदि को लेकर तनाव की स्थिति में है तो वह काउंसलर के इन मोबाइल नंबर पर कॉल करके समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है..7985614015 डॉ. एखलाक खान 9140780812,डॉ. ए.के.शर्मा 9451121040, डॉ.ए.कुमार 7905189782, डॉ.एस.पी.एस.यादव, 9415821286 डॉ.आर.के.मिश्र इस संक्रमण काल में हम सब की यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि हम सब जाति धर्म द्वेष घृणा आदि की संकुचित भावना का त्याग कर एक दूसरे की मदद करें तभी हम क कोरोना महामारी से छुटकारा पा सकेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 600 युवाओं को कोरोना योद्धा के रुप में जोड़ने का लक्ष्य
Next: मास्क का अनिवार्य प्रयोग हो स्वयं सेविका शना परवीन की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.