Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

600 युवाओं को कोरोना योद्धा के रुप में जोड़ने का लक्ष्य

ब्यूरो 19-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोरोना संकट से निपटने में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा निस्वार्थ भाव से भारत की गौरवशाली परंपरा अतिथि देवो भव एवं विश्व बंधुत्व कुटुंबकम की भावना से संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें l

उक्त उद्गार नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार के संयुक्त सचिव के दिशा निर्देशन में अधिशासी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने गाजीपुर सहित उत्तर प्रदेश के समस्त नेहरू युवा केंद्र केंद्रों के अधिकारियों, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, युवा मंडल के पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से
संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को लाक डाउन के दौरान अपने क्षेत्र के 600 युवाओं को कोरोना योद्धा के रुप में उनके पता सहित ई-मेल एवं मोबाइल नंबर के साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया।
बैठक में गाजीपुर से नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक कपिल देव , एसीटी सुभाष चंद्र, डीपीओ बृजेश श्रीवास्तव, इस्माइल अली, नीरज गुप्ता, पिंकी रावत एनवाईवी तथा युवा मंडल के मनोज यादव एवं कालीचरण चौहान ने प्रतिभाग किया l

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी
Next: भय नहीं धैर्य दिलाएगा महामारी से मुक्ति-काउंसलर डॉ.रविन्द्र

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.