Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मास्क का अनिवार्य प्रयोग हो स्वयं सेविका शना परवीन की अपील

ब्यूरो 20-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका शना परवीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सत्य है कि जीवन कहीं ठहरता और सब कुछ कभी खत्म नहीं होता। ऐसे में कोरोना वायरस जैसे संकटों से जीवन में कभी कभी हमें दो चार होना पड़ता है जिसमें हमारे धैर्य की परीक्षा होती है।

हाल के अध्ययनों से पता चला है कि कोरोना वायरस जनित रोग (COVID-19) संक्रमित व्यक्तियों द्वारा बीमारी के लक्षणों की अनुपस्थिति में भी सम्प्रेषित हो सकते सकते हैं तो ऐसी स्थिति में हमें और सचेत रहने की जरूरत है।अब जबकि सोशल डिस्टेंसिंग और गुड हैंड हाइजीन वायरस ट्रांसमिशन को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तरीके हैं तो बिना समय गंवाए हमें इनका बखूबी निर्वहन करना चाहिए।मेरा निवेदन है कि सभी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों में मास्क अवश्य पहनें खासकर जब शारीरिक दूरी बनाना मुश्किल हो इसे पहन कर हम खुद तो बचते ही हैं दूसरों को संक्रमण से बचाते भी हैं।आप सभी से अनुरोध है कि आप मास्क के बिना बाहर न निकलें। फेस मास्क लगाने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं या अल्कोहल-आधारित हैंड सेनिटाइज़र का उपयोग करें। बस एक ही अनुरूप सतर्क रहें, सुरक्षित रहें,हारेगा कोरोना जीतेगा देश।ध्यातव्य है कि शना राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरा स्वयं सेविका हैं जिन्होंने अब निरन्तर मास्क तैयार कर महाविद्यालय को उपलब्ध कराया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भय नहीं धैर्य दिलाएगा महामारी से मुक्ति-काउंसलर डॉ.रविन्द्र
Next: 28073 कापियों का हुआ मूल्यांकन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.