Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खादी निर्मित थ्री लेयर मास्क का हुआ वितरण

ब्यूरो 21-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 यानि कोरोना वायरस से स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए फेस मास्क बहुत ही जरूरी है। इसी को देखते हुए गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी को एक-एक जोड़ी खादी से बने 500 थ्री लेयर मास्क वितरित किए ।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर बीपीएम बबीता सिंह ने भी दो-दो मास्क आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपील की थी कि हमें स्वदेशी अपनाकर अपने देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में खादी ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा तैयार किए गए थ्री लेयर मास्क 240 आशा कार्यककर्ता, 30 एएनएम एवं 11 संगिनियो में वितरित किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ इमाम हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से की गयी अपील का हम पालन कर देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस क्रम में खादी निर्मित फेस मास्क बांटे गए जिसमें कुल 200 आशा, 22 एएनएम और 9 संगिनियों को मास्क वितरित किए गए।
रेवतीपुर की ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक बबिता सिंह ने बताया कि मास्क की मदद से वह क्षेत्र में सर्वे के साथ टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रमों को पूरी तरह से सुरक्षित रह कर संपादित कर सकती हैं।
इस अवसर पर मोहम्दाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर बीपीएम संजीव कुमार,बीसीपीएम मनीष कुमार, आशुतोष राय व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर पर बीसीपीएम सुनील कुमार, लिपिक विनय गुप्ता, फार्मासिस्ट रामचंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रवासी कामगारों के साथ ग्रामीणों को सुरक्षित रखना ग्रामप्रधानों के लिए बड़ी जिम्मेदारी
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना का मुस्कुराएगा इंडिया अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.