Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम सरार हॉट स्पाट घोषित

ब्यूरो 22-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आदेशित किया है कि कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित ग्राम सरार उर्फ हैदरगंज थाना मरदह गाजीपुर में एक कोरोना पाॅजीटिव व्यक्ति के मिलने के कारण उक्त ग्राम की सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेंमेन्ट एरिया/हाॅट स्पाट के रूप में घोषित किया गया है तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी
एडवाईजरी एवं निर्देशों को शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दुकानो, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित ग्राम के नागरिकों का आना-जाना है, को पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है।

इस क्षेत्र में कोई भी दूकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के न खोली जाय तथा लाॅक डाउन का पूर्ण रूप से पालन किया जाय। उक्त क्षेत्र में जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओ, दवाओं तथा साफ-सफाई एंव सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित हेागा। आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति, स्वच्छताकर्मी एंव सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पी पी ई किट का हुआ वितरण
Next: मुस्कुराएगा इंडिया एनएसएस की अनूठी पहल-डॉ.अखिलेश शर्मा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.