Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुस्कुराएगा इंडिया एनएसएस की अनूठी पहल-डॉ.अखिलेश शर्मा

ब्यूरो 22-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि कोरोना से उपजे मानसिक संत्रास से लोगों को निजात दिलाने व सबल बनाने तथा उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की अनोखी पहल यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य संपर्क अधिकारी डॉ.अंशुमालि शर्मा के नेतृत्व में संचालित है जो कोरोना संक्रमण के दौरान समाज में फैले भ्रम और चिंता को दूर करने हेतु सकारात्मकता द्वारा मानसिक समस्याओं, अवसादग्रस्त लोगों के संबल बनने, समाज में रोजमर्रा के जीवन को लेकर फैले भ्रम आदि को दूर करने एवं जरूरतमंद लोगों को परामर्श प्रदान करने, उनका मार्गदर्शन करने हेतु उपयोगी सुझाव दिया जा रहा है।

पूर्वांचल के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव एवं जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव एवं हिंदू कॉलेज के काउंसलर डॉ.अरुण कुमार व डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र द्वारा मनोसामाजिक बदलाव एवं समरसता हेतु कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में पांच काउंसलर की नियुक्ति राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा की गई है यदि आपकी कोई समस्या है तो निम्न मोबाइल नम्बर पर संपर्क करें। डॉ.सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव 7905189782, डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री मो.9140780812, डॉ.अरुण कुमार मो. 9451121040, डॉ. एखलाक खान 7985614015, डॉ.रविंद्र कुमार मिश्र मो.9415821386

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम सरार हॉट स्पाट घोषित
Next: नपा ने विद्युत व्यवस्था कराया दुरूस्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.