Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनएसएस की सेवा सराहनीय-क्षेत्रीय निदेशक

ब्यूरो 23-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की जूम मीटिंग 23 मई शाम 4:00 बजे आयोजित की गई।

जिसमें क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अशोक कुमार श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत एनएसएस की इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी,प्राचार्यगण प्रबंधकगण एवं स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव के द्वारा किया गया। डॉ.यादव ने बताया कि यह बैठक बाहर से आ रहे मजदूर श्रमिकों को दृष्टिगत कर कम्युनिटी सर्विलांस एवं श्रमिकों को मास्क, राहत सामग्री वितरण इत्यादि अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित की गई थी।बैठक को संबोधित करते हुए राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशु मालि शर्मा ने गरीब व जरूरतमंदों की मदद हेतु स्थानीय स्तर पर अनाज भंडारण बैंक तैयार करने की बात कही।उनका कहना था कि इससे जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी तो यह एक महत्वपूर्ण सेवा होगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अशोक कुमार श्रोती ने जनपद में एनएसएस की गतिविधियों की सराहना की एवं स्वयंसेवकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन वर्द्धन करते हुए जनपद में चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव ने जनपद में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की एवं विभिन्न महाविद्यालय द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बैठक के अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसियेट प्रोफेसर एवं जनपद नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव ने किया। बैठक को समता पी जी कॉलेज सादात के प्राचार्य डॉ.रणजीत सिंह, हिंदू कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार, कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ.एस.एन.सिंह, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.विलोक सिंह सहित स्वयं सेविक,सेविकाओं सोनालिका, शीतल, सौम्या, चंद्रलोक शर्मा आदि ने अपनी बात रखी। जनपद एनएसएस को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्या प्रो.(डॉ.)सविता भारद्वाज का सकारात्मक सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहता है। बैठक में मुस्कुराएगा इंडिया इनिसियेटिव के काउंसलर डॉ.सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डॉ.अरुण कुमार, डॉ. एखलाक खान, डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्वारन्टीन सेंटर का एसडीएम व विधायक ने किया निरीक्षण
Next: डीपीआरओ व वीडीओ ने जरूरतमंदो को वितरित किया खाद्यान्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.