Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षित बेरोजगार को रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध

ब्यूरो 23-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अर्न्तगत जनपद-गाजीपुर को वर्ष 2020-21 हेतु इकाई संख्या-10 धनराशि 50.00 लाख रोजगार 200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इस योजना में शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगर विभिन्न उद्योग हेतु बैंको के माध्यम से अधिकतम रू0-10.00 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है। उक्त योजना में पूॅंजीगत ऋण पर सामान्य जाति के लाभार्थियों को 4 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला को शून्य ब्याज पर बैंको के माध्यम से उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजना हेतु युवक युवतियों की उम्र 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। आवेदन पत्र विभाग की बेबसाईट www.upkvib.gov.in पर आनलाईन करके आवेदन प्रति की हार्ड कापी कार्यालय कार्य दिवस में उपलब्ध कराना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाईन करने की अन्तिम तिथि 10.06.2020 है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। विशेष जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 44, आमघाट सहकारी कालोनी गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त आशय की जानकारी वी0 के0 सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से गॉव बना हॉट स्पाट
Next: क्वारन्टीन सेंटर का एसडीएम व विधायक ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.