जमानियां। पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग दर्शन पर स्थानीय कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अपने मातहतों के साथ फ्लैग मार्च निकाला व लॉक डाउन का पालन करते हुवे शांति पूर्वक ईद मनाने की अपील भी किया।
इस दौरान फ्लैग मार्च स्थानीय नगर के जमानिया कस्बा, पांडेमोड़, दुरहिया, ब्लाक तिराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुवे गन्धुतालिक क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे गांव नई बाज़ार, करमहरी, देवाईथा, दरौली, रामपुर फुफुवाव आदि गांवों का भ्रमड किया। इस दौरान कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विधिवत जानकारी दी और कहा कि बेवजह घरो से बाहर न निकले, बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकले, मास्क जरूर लगाये। बार बार हाथ को धोते रहे व सेनेटाइजर का प्रयोग करे। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करे। वही उन्होंने मुस्लिम भाइयों को आगामी ईद के पर्व को लॉकडाउन का पालन करते हुए शांति पूर्वक मनाने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ट उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता, रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय, उपनिरिक्षक सुनील कुमार तिवारी ,उपनिरिक्षक संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।