Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना पॉजीटिव की अफवाह से सहमे लोग

संवाददाता 25-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय नगर क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित मदनपुरा रोड पर सोमवार की सुबह सात बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति को परेशान देख लोगों में कोरोना पॉजीटिव का भय ब्याप्त हो गया। इस बात की अफवाह इतनी तेज फैली की हर कोई जानने के लिए परेशान हो गया कि वह कौन है और कहॉ से आया है और दूर से देखने व जानने के लिए भीड़ इकट्ठी होने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार एक अपरचित व्यक्ति मदनपुरा रोड पर काफी बेचौनी की हालत में देखा गया। ऐसा महसूस हो रहा था कि वह दर्द से परेशान है और दर्द जब बढ़ने लगा तो वह मदनपुरा रोड के एक घर के पास लेट गया। लोगो ने जब उसे तड़फड़ाते हुए देखा तो पुलिस को फोन करने की बात करने लगे। तभी भ्रमण कर रहे रेलवे स्टेशन चौकी के कांस्टेबल अखण्ड प्रताप वहाँ पहुँचे तो लोगो ने पूरी बात बताई तब उस पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना पता जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी विकाश विन्द ट्रक ड्राइबर के रूप में बताई। इस दौरान उसने यह भी बताया की वह गाजीपुर की तरफ से गिट्टी उतारकर ट्रक वापस वाराणसी की तरफ जा रहा था। तभी एन एच 24 वाई पास रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान पर चाय पीने के लिए उतरा तभी उसको अचानक सिर में दर्द व बुखार होने लगा तब वह लोगो से दवा की दुकान पूछ कर दवा लेने के लिए चल दिया। इस दौरान उसने यह भी बताया की मैं डॉक्टर से बुखार व सिर में दर्द आदि की दवा भी लिया हूँ। दर्द जब बढ़ गया है तो यही लेट गया हूँ। पूरी बात सुनने के बाद अखण्ड ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी व तुरन्त मौके पर एम्बुलेंस मंगवाकर उसे पीएचसी जमानियां भेजवाया। कोरोना वायरस की दहशत इतनी थी की लोग उसके पास तक नही जा रहे थे और जब तक एम्बुलेंस नही आ गयी अखण्ड मौके पर ही डटे रहे। इस बाबत पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मरीज ट्रक ड्राइबर विकाश विन्द सन्देह के घेरे में है और उसकी बॉडी एक्टिवटी से कोरोना के लक्षण नजर आ रहे है। वैसे उसे जांच के लिए गाजीपुर भेजा जायेगा तभी सही रूप से स्पष्ट हो पायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लॉक डाउन का पालन करते हुए ईद मनाने की कोतवाल ने की अपील
Next: नमाज़ियों ने अपने घर में अदा की ईद उल फितर की नमाज़

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.