Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरी चिकित्सा सुविधाएं होगी शुरू

ब्यूरो 25-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 यानि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों की स्थगित की गयीं आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को भी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।

इसके चलते बहुत से लोगों के जरूरी आपरेशन भी कुछ समय से लंबित चल रहे थे जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। उनके लिए ख़ुशी की बात है कि अब उनके आपरेशन भी हो सकेंगे । प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की सम्भावना है, इसके चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लम्बे समय तक नहीं रोका जा सकता । इसलिए प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में तत्काल जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जाए । इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा । अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है उनमें सर्जरी से सम्बंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी ।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि निम्न सेवाएं शुरू करने के है निर्देश :

  • रेबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा
  • टीबी की जाँच व उपचार की सुविधा
  • एचआईवी की जाँच एवं उपचार के लिए आईसीटीसी व एआरटी सेंटर शुरू होंगे
  • जिला चिकित्सालयों व सीएचसी में चलने वाले असाध्य रोग केंद्र (एनसीडी क्लीनिक)
  • गर्भवती की जाँच एवं उपचार की सुविधा
  • दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जाँच व उपचार । इसके लिए सरकारी क्षेत्र में 102 एम्बुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए
  • गर्भ समाधान एवं नसबंदी की सुविधा
  • डाइग्नोस्टिक इमेजिंग एवं प्रयोगशाला

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर चला लाठी डंडा
Next: जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 2 नये मामले आये

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.