Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दूसरों की मदद के साथ बनाएं जीवन को खुशनुमा-का.अ.डॉ.अरुण कुमार

ब्यूरो 26-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने कोरोना से बचने हेतु सरकारी निर्देशों के पालन की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस अदृश्य महामारी से निबटने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा दिलाए गए संकल्प कि लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन न हो इसका ध्यान रखें क्योंकि यह उपाय बहुत कारगर है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप इसका अक्षरशः पालन करें और बीमारी से मुक्त रहें।हमें अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखना होगा।गर्मी बढ़ रही है ऐसे में बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें।प्रवासी के रूप में बाहर से परदेसियों की जानकारी प्रशासन को दें और उनकी जांच कराएं ताकि अन्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
मेरे सहयोगी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री सहित स्वयं सेवक सेविकाओं की भूमिका जन सहयोग में महत्वपूर्ण है इस हेतु मैं सबके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आपसे यह निवेदन है कि अपने आस पास कोई भूखा न रहे इसका ख्याल अवश्य रखें।धैर्य से काम लें यह समय में इतिहास में दर्ज होगा और हारेगा कोरॉना जीतेगा देश।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसले से जीतेंगे महामारी से-वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह
Next: गोद लिए गांव में वितरित किए मास्क और साबुन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.