Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पन्द्रह गोवंशो को पकड़ा

संवाददाता 26-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। क्षेत्र के टिसौरा गांव से सोमवार कि सुबह से देर शाम तक बेसहारा छुट्टा घूम रहे आवारा निराश्रित पशुओं की धर-पकड़ पशुपालन विभाग ने किया। विभाग ने इस दौरान ग्रामीणों की मदद से 15 पशुओं को पकड़ा और करीमुद्दीनपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल के लिए रवाना कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र का टिसौरा गांव में निराश्रित छुट्टा आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। जिससे परेशान किसानों ने इसकी शिकायत पशुपालन विभाग से की। शिकायत पर सक्रिय हुआ पशुपालन विभाग ने टिसौरा क्षेत्र में घूम रहे करीब 15 गोवंश को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ने में सफलता हासिल की। डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए 15 गोवंश में से 11 मादा और 4 नर है। पकड़े गए सभी गोवंशो को जनपद के करीमुद्दीनपुर गांव में बनाए गए गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया है। इस दौरान सीवीओ डॉ एसके सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप छुट्टा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने चेताया कि पशु पालक अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़े अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ डॉ रविन्द्र प्रसाद सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर्मवीर योद्धाओं का हुआ सम्मान
Next: हॉट स्पाट गॉव की सुरक्षा कर रहे कर्मवीर युवा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.