Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैको की लापरवाही पुलिस के लिए बना सिरदर्द

संवाददाता 26-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। लॉक डाउन 4 में भी सोशल डिस्टैन्ड का धज्जियां उड़ाई जा रही है। पीएम व सीएम के आदेशों व अपील को किया रहा धूमिल। न लोग मानने को तैयार न ही बैंक शाखा। इस समय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। परन्तु इसका असर क्षेत्र में मात्र दिखावा लग रहा है।

सामाजिक दूरी के उल्लंघन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार व्यवस्था तार – तार होती नजर आ रही है। बैंक कर्मी शाखा के बाहर तनिक भी सोशल डिस्टैन्ड का पालन नहीं करा पा रहे। कर्मचारियों के लापरवाही प्रतिदिन देखने को मिल रही उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। प्रतिदिन थाना क्षेत्र के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक भोजापुर सहित अन्य बैक केंद्र सोशल डिस्टेन्ड का पालन करने व लोगों से कराने में असमर्थ हैं। क्षेत्र के बैंक शाखा प्रतिदिन इसकी धज्जियां उड़ा रहे है। उपभोक्ता खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में सुबह 7 बजे शाखा पर आकर लाइन लगा रहे। शाखा पर ग्राहकों को पीने के पानी के भी लाले पड़े हैं। उपर से कड़ी धूप में ग्राहकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। उसके अलावा कर्मचारी सीधे मुंह किसी से बात नहीं करते हैं। इस कोरोना जैसे वायरस की बीमारी का भय हैं। खुलेआम सोशल डिस्टैन्ड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बैको की लापरवाही स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। आज इस बैंक पर एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हॉट स्पाट गॉव की सुरक्षा कर रहे कर्मवीर युवा
Next: दुकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित हजारों का समान चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.