Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हॉट स्पाट गॉव की सुरक्षा कर रहे कर्मवीर युवा

संवाददाता 26-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने आदेशित किया कि कोविड 19 वायरस महामारी के से प्रभावित ग्राम पंचायत नेवादा, थाना मरदह, ब्लाक बिरनो में एक कोरोना पाजीटिव व्यक्ति के मिलने के कारण उक्त ग्राम की सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेंमेन्ट एरिया / हाट स्पाट के रूप में घोषित किया गया है।

परन्तु इस गांव में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया जाना एक तरह से घोर लापरवाही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नेवादा गांव को पांच बैरियर लगाकर सीज तो कर दिया गया परन्तु इस बैरियर पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहने से हाट स्पाट क्षेत्र में सेंध लग रहे हैं बेख़ौफ लोग आवागमन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामलखन सिंह व कासिमाबाद एसडीएम रमेश मौर्य ने अपने स्तर से गांव के कुछ युवकों को वालंटियर के रुप में बैरियर पर तैनात किया है। युवाओं राहुल कुमार, अजुर्न राम, संजीव कुमार, गोलू कुमार, सत्येन्द्र, रजनीश, राजकुमार, सोनू व बागी सिंह मौजूद है। इनके लोकल होने के कारण स्थानीय लोगों से हमेशा नोक झोंक देखी जा रही हैं। एक तरफ जिलाधिकारी महोदय ने इस गांव को हाट स्पाट घोषित किया जिसकी सुरक्षा का जिम्मा मरदह थाना, मटेहूँ पुलिस चौकी, कासीमाबाद तहसील सर्किल पर है। परन्तु किसी ने कोई सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किसी कर्मी को तैनात नहीं जो घोर लापरवाही को बयां करता है। जो सुरक्षा व्यवस्था व जिलाधिकारी के आदेश कि खुलेआम अवहेलना हो रही है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मरदह थाना मुख्यालय पर पुलिस जवानों, होमगार्ड, पीआरडी के जवानो कि कमी बताई जा रही है जो महीनों से चल रहा है। जब हाट स्पाट असुरक्षित तो क्या अन्य लोग महफूज है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पन्द्रह गोवंशो को पकड़ा
Next: बैको की लापरवाही पुलिस के लिए बना सिरदर्द

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.