Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पद यात्रा कर कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौपा पत्रक

संवाददाता 03-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अहमद शमशाद ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने पैतृक घर उसिया से सेवराई तहसील तक पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं की अविलंब रिहाई हेतु एसडीएम सेवराई को पत्रक सौंपा।

कोविड-19 महामारी के दौरान हुए लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए एक हजार बसें के मामले में हुए विवाद के कारण उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अहमद शमशाद ने अपने पैतृक गांव से पदयात्रा कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपते हुए प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग की। हुए इस संबंध में मोहम्मद शमशाद ने बताया कि वर्तमान सरकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जनों कांग्रेश के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजी है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस महामारी में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है। भाजपा सरकार सत्ता के दम पर दमन कर रही है इतना ही नहीं न्यायिक प्रक्रिया में भी रुकावट पैदा कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष पद्धति से बढ़ाई जा सकती है शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता
Next: एनएसएस स्वयंसेवक पवन कुमार कर रहे जरूरतमंदों की मदद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.