Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धरा को पौधों से सजाएंगे, हरियाली लाएंगे-एनएसएस गाजीपुर का संकल्प

ब्यूरो 05-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद एनएसएस ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले “धरा को पौधों से सजाएंगे, हरियाली लाएंगे” अभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद नोडल अधिकारी डाॅ.अमित यादव ने बताया कि पूरे जनपद में एक साथ प्रारंभ होने वाला यह अभियान प्रकृति के साथ सहअस्तित्व के भाव को पुनर्जीवित करेगा।इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में 5 जून से प्रारम्भ कर भविष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने की योजना है।

इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं है अपितु लगाए गए पौधों के जीवन रक्षण हेतु संकल्पित होना भी है।राष्ट्रीय सेवा योजना आच्छदित महाविद्यालयों ने इसे एक अभियान के रूप में आज से एक साथ प्रारम्भ किया गया है जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक चलता रहेगा ऐसी मुझे उम्मीद है।जनपद मुख्यालय से स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से डॉ.एस. एन.सिंह,वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, स्वामी सहजानंद महाविद्यालय डॉ.विलोक सिंह, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से डॉ.एखलाक खान,डॉ.सारिका सिंह, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज़मानियां के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं डॉ.अरुण कुमार,बापू महाविद्यालय सादात से प्राचार्य डॉ.त्रिवेणी सिंह, राजकिशोर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरूईन,जमानियां से प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह उर्फ शिवजी सिंह,संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय से हृदय नारायण मिश्र,शैलेश महाविद्यालय सावास के प्रबन्धक ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर इस पुनीत कार्य का संयुक्त शुभारंभ किया गया। जनपद को हरा-भरा करने के लक्ष्य को आत्मसात करते हुए वर्षा ऋतु में इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाना है जिसके लिए जनपद एनएसएस परिवार के नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव के निर्देशन में पृथ्वी को हरा भरा करने के पुनीत कार्य में संयुक्त सहभागिता कर इस पुनीत कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।बताते चलें कि हमारे कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव ने वृक्षारोपण कार्य को अभियान के रूप में लेकर संकल्पित होने के लिए जनपद गाजीपुर एनएसएस परिवार को अग्रिम शुभकामनाएं संप्रेषित की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नमामि गंगे अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
Next: पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प-कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.