Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नपा ने प्रॉफिट का बजट किया पेश

संवाददाता 05-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक नपा अध्यक्ष एहशान जफर की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुवे सम्प्पन हुई।

इस दौरान बोर्ड की बैठक में पूर्व प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद बजट की बैठक सभी मदो से 175260000 रुपये का अनुमानित आय व 173700000 रुपये का अनुमानित व्यय के साथ 15 लाख 60 हजार रुपये का प्रॉफिट का बजट पेश किया गया। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से पास किया गया। इस दौरान अधिकांश सभासदों ने पुराने व अपने वार्ड के शेष रह गए प्रस्तावों को अतिशीघ्र क्रियान्वित कराने को अध्यक्ष से कहा। वही कुछ सभासदों ने अपने वार्डो के अवशेष कार्यो के साथ हैण्डपम्प व दो दो सोलर लाइट लगवाने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष ने उनकी मांगों को मानते हुवे यथा शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष एहशान जफर ने कहा की वर्तमान समय मे अप्रत्यक्ष कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए सरकार के दिशा निर्देश का पूर्णतया पालन करिये व किसी गरीब को भूखा न सोने दीजिये। यदि सम्भव होतो स्वयं उसकी व्यवस्था करिये अन्यथा हम तक जरूर सूचना दीजिये ताकि उसकी मदद की जा सके। वही उन्होंने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने व वार्ड के लोगो को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रेरित करने व जरूरत मन्द की मदद करने को सभासदों से अपील किया। जिस पर सभी सभासदों ने उनके प्रस्ताव का स्वागत किया व सहयोग करने की बात की। उक्त मौके पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबुर, सभासद उद्धव पाण्डे, प्रमोद यादव, सुरेंद्र चौधरी, एजाज अहमद, विकाश जायसवाल, आशिम, ब्रजेश यादव, सलीम अहमद, पंकज निगम, राम सूरत, शाहिद, नुमान, प्रेमलता चौरसिया, किरन देवी सहित नपाकर्मी विजय शंकर शर्मा, संतोष कश्यप, अरविंद राय, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ किया बैठक
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.