Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जंगीपुर सपा विधानसभा अध्यक्ष का असामयिक निधन

ब्यूरो 07-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जंगीपुर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष अमला यादव (68) का रविवार की शाम असामयिक निधन होने से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही कचहरी स्थित समता भवन पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

ज्ञात हो कि अमला यादव 2007 से ही जंगीपुर विधानसभा के निर्विवाद विधानसभा अध्यक्ष थे। इनका पार्टी को आगे बढ़ाने व सबको साथ लेकर चलने की वजह से कई बार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। ये बहुत ही मृदुभासी व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इनका अचानक ब्रेन हैमरेज हो जाने के कारण मेंदान्ता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जहा रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि इनकी असामयिक मृत्यु से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नही की जा सकती है। इनकी मृत्यु की सूचना पाकर पूर्व कैविनेट मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा की अमला यादव बहुत ही संघर्षशील व पार्टी को हमेशा आगे बढ़ने वाले व समाज को जोड़ने वाले व्यक्ति थे। इनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। शोक सभा मे सदानन्द यादव, अरुण श्रीवास्तव, छन्नू यादव, युवा सपा नेता मोहित यादव, सभासद प्रमोद यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, कन्हैया यादव, लड्डन आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शॉपिंग मॉल्स,धार्मिक स्थल व मंदिर में एक बार में पांच से ज्यादा लोग नहीं कर सकेगे प्रवेश
Next: एनएसएस स्वयं सेवक सेविकाएं आईगाट ट्रेनिंग लें-वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.