Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरेनटाईन सेन्टर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 08-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने तहसील मोहम्मदाबाद मे शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर में बनाये गये कोरेनटाईन सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने अन्य प्रान्तो से आये प्रवासी मजदूर जिसमें जॉचोपरान्त कोरोना पॉजीटिव पाये गये व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य, दिये जाने वाले भोजन, पानी, नास्ता, मास्क एवं शौचालय के साफ-सफाई  के बारे मे जानकारी ली। स्वैब टेस्ट के बाद 75 व्यक्ति जो कोरोना पॉजीटिव पाये गये उन्हे कोरेनटाईन किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सको को सेन्टर पर समय-समय बेड सीट बदलने, दवाओं की उपलब्ता, सेनेटाईजेशन का निर्देश दिया।  डयूटी पर तैनात चिकित्सको के द्वारा किये कितने राउण्ड  विजिट किया जा रहा है कि जानकारी ली एवं बनाय गये लॉक बुक को चेक किया। उन्होने  सेन्टर को प्रत्येक चार घण्टो सेनेटाईजेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि चिकित्सक एवं लगाये गये सफाईकर्मी अपनी पूरी किट एवं फेस कवर के साथ ही सेन्टर के अन्दर प्रवेश करेंगे जिलाधिकारी ने सेन्टर पर बच्चों मे टॉफी, बिस्किट एंव मास्क का वितरण किया ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने करीमुद्दीनपुर मेंं बनाये गये पशु आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पशुओ की संख्या, साफ-सफाई, चारा,पानी, पशुओ के स्वास्थ्य, की जानकारी ली तथा समय-समय से उन्हे  टीका करण कराने तथा चारा, पानी  देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अगर कोई पशु बीमार पड़ता है तो उसे स्वस्थ्य पशुओ के साथ न रखे तथा उसे तत्काल पशु चिकित्सालय ले जाये। मौके पर उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मो0बाद उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 164 हुई
Next: दीक्षा पोर्टल पर आई गाट प्रशिक्षण से का.अ व स्वयं सेवक होंगे समृद्ध-डॉ.राकेश यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.