Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में नये हॉट स्पाट घोषित

ब्यूरो 09-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आदेशित किया कि कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित रामगढ थाना कासिमाबाद तहसील कासिमाबाद, ग्राम गौसपुर (दिलावलपुर) थाना मुहम्मदाबाद तहसील मुहम्मदाबाद एवं ग्राम टौंगा थाना रेवतीपुर तहसील सेवराई, गाजीपुर में 08.06.2020 को एक-एक कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के मिलने के कारण उक्त ग्राम की सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेंमेन्ट एरिया/हॉट स्पाट के रूप में घोषित किया गया है।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाईजरी एवं निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दुकानो, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित ग्राम के नागरिकों का आना-जाना है, को पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी दूकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के न खोली जाय तथा लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन किया जाय। उक्त क्षेत्र में जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओ, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति, स्वच्छताकर्मी एंव सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंडलायुक्त ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
Next: निरन्तर कार्यरत उद्यमियों को विभाग करेगा पुरस्कृत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.