Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निर्धारित समय पर खुलेगी दुकानें- उपजिलाधिकारी

संवाददाता 09-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। उपजिलाधिकारी कार्यालय से सोमवार को दुकानों को खोलने और बंद करने के लिए समय सारणी जारी की गयी है। जिसके अनुसार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक विभिन्न दूकाने खुलेंगी।

उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि कोविड19 महामारी के रोकथाम के लिए विभिन्न संस्था को खोलने हेतु व्यापार मंडल से वार्ता के क्रम में जारी की गयी है। जिसके अनुसार दूध‚ सब्जी‚ किराना‚ जनरल स्टोर‚ फल‚ मिठाई‚ बेकरी‚ नमकीन–दालमोट कि दूकाने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। जबकि कपड़ा की दूकाने‚ जूता–चप्पल‚ ज्वेलरी‚ मैस सैलून‚ वर्तन‚ आटो‚ मोबाईल वर्कशाप‚ मोबाईल स्टोर‚ रिचार्ज केन्द्र‚ ड्राई क्लीनिंग‚ गैस चुल्हा‚ सीमेंट‚ खाद‚ साइबर कैफे‚ जन सेवा केन्द्र‚ फर्नीचर की दूकान‚ साईकिल स्टोर‚ टेलरिंग‚ बुक स्टेशनरी‚ फोटो स्टेट‚ चश्मा घर‚ हार्डवेयर‚ ब्यूटी पार्लर को सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक खोलने की अनुमति सह शर्त दी गयी है। बताया कि सभी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाना है। इसके अलावा साप्ताहिक बंदी के दिन अनिवार्य रूप से दूकाने बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी दुकान पर 65 वर्ष से अधिक आयु का कार्मिक नहीं रहेगा चाहे वह दुकान का मालिक ही क्यो न हो। वही दुकानदार इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक ग्राहक के मोबाईल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमानियां के समस्त सिनेमाहाल, शॉपिग माल, जिम, खेल परिसर, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थ्रियेटर, बार एवं सभागार, असेम्बली हाल, व इस प्रकार के अन्य स्थान बन्द रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीक्षा पोर्टल पर आई गाट प्रशिक्षण से का.अ व स्वयं सेवक होंगे समृद्ध-डॉ.राकेश यादव
Next: प्रगतिशील किसानों को दिया गया प्रमाण पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.