Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को सरकारी अस्पताल तक लाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नं०

ब्यूरो 10-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल तक लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक और हेल्पलाइन (1800-180-5146) जारी किया है। यह हेल्पलाइन सिर्फ प्राइवेट मेडिकल स्टोर चला रहे फार्मासिस्ट, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी के लिए होगी।

प्रमुख सचिव- स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोना पर अंकुश तभी लगाया जा सकता है जब इसके लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को फौरन अस्पताल लाया जाए, टेस्ट हो और अगर पाजिटिव है तो तुंरत इलाज शुरू हो।उन्होंने कहा कि बहुत से लोग बुखार, खांसी की दवा मेडिकल स्टोर से लेते हैं। मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को ऐसे किसी भी व्यक्ति की डिटेल इस हेल्पलाइन नंबर पर बताना है। इससे हम उस शख्स को फालोअप कर सकेंगे और अगर वह कोरोना के लक्षण की गिरफ्त में आता है तो उसका इलाज करवा सकेंगे। प्रमुख सचिव ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम जनता के लिए नहीं है। इस पर प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी काल कर सकेंगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी भी अपने संपर्क में आए किसी भी बुखार, खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में इस हेल्पलाइन पर सूचित कर सकेंगी। आम जनता के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5145) चल रही है जिसपर वह अपनी समस्या बयान कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नपा अध्यक्ष को सफाई कर्मियों हेतु सौंपे 151 मास्क
Next: स्टेशन बाजार में दिखा साप्ताहिक बंदी का असर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.