Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनलॉक 1 के अनुपालन में पुलिस ने किया रुट मार्च

संवाददाता 13-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे देश प्रदेश में लाक डाउन हुआ था। अदृश्य वायरस से बचाने के लिए बार-बार लाक डाउन की अवधि बढ़ानी पड़ी। जिसकों देखते हुए लाक डाउन अनलाक 1 के अनुपालन में स्थानीय पुलिस ने बाइक व पैदल के जरिये रुट मार्च किया और लोगों को शुक्रवार को अनलाक 1 के अनुपालन करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने की अपील की।

रुट मार्च का नेतृत्व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी महमूद अली व थानाध्यक्ष शरदचन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।जिसमें थाने के सभी महिला पुरुष सिपाहियों के साथ ही वरिष्ठ उप निरीक्षक नागेश्वर तिवारी, दयाराम मौर्य, योगेन्द्र पाल, चंद्रशंकर तिवारी,चौकी प्रभारी इंचार्ज फुलचंद पाण्डेय, दरोगा सच्चितानंद तिवारी के साथ पुलिस बल ने रुट मार्च किया इस दौरान पुलिस बल पैदल फिर बाइकों पर सवार होकर क्षेत्र के नगर बस्ती कस्बा बाजार व सभी ग्रामीण क्षेत्र में होते हुये निकले। पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने और कोरोना वायरस से बचाव के उपाय अपनाने की अपील भी की।पुलिस बल द्वारा रूट मार्च करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने, मास्क लगाने, बिना वजह सड़क पर न निकलने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाने का अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैको के बाहर नहीं दिखाई दे रहा शारीरिक दूरी
Next: रविवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.