Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क झील में तब्दील‚ नगर पालिका की खुली पोल

संवाददाता 16-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण नगर के अधिकांश मोहल्लों में सड़क पर जलजमाव हो रहा है। बारिश का पानी गली-मोहल्लों की सड़कों पर बहने लगा है। सड़क पर पानी भरा होने से मोहल्लेवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

नगर पालिका के जिम्मेदारों को नागरिकों की इस समस्या कोई सरोकार नहीं है। पानी निकासी की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बरसात के तीन महीने तक नगर के कई क्षेत्रों में पानी भर जाता है और फिर धीरे धीरे निकलता है।मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे अचानक झमाझम बारिश होने से मोहल्लों के सड़क ऊपर पानी बहने लगा। जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया और लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। नगर पालिका कि साफ सफाई को लेकर दावे और इस दावे को पूरा करने के लिए लाखों रूपये खर्च किया गया बावजूद इसके आम जनता नालीयों के गंदा पानी से होकर गुजर रही है। पानी निकासी की समस्या कोई नई नही है लेकिन आज तक नगर पालिका द्वारा इसके निवारण के लिए कोई कारगर उपाये नहीं किये गये। लोगो की माने तो पानी निकासी की समस्या पर ध्यान देने के बजाय खडंजा को उखाड कर इंटर लाकिंग बिछवाया जा रहा है। कस्बा बाजार में तो  एक फीट ऊपर से पानी बहता रहा। नगर पालिका के सामने सड़क पर पानी लगा रहा‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित नगर के अन्य स्थानों पर कमोवेश यही दशा रही। जो नगर पालिका के विकास के दावों की हवा निकाल रहे है। 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रास्ते पर कब्जा करने के विरोध में एसडीएम को सौंपा पत्रक
Next: हाथ धुलने की जरूरत समझा रहे पूर्व स्वयं सेवक चंद्रलोक शर्मा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.