Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हाथ धुलने की जरूरत समझा रहे पूर्व स्वयं सेवक चंद्रलोक शर्मा

ब्यूरो 16-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार हाट स्पाट घोषित होने से लोगों की कठिनाइयां बढ़ी हैं इसमें दो राय नहीं लेकिन जान है तो जहान है के सिद्धांत पर स्थानीय प्रशासन इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

इसी क्रम में हम समाजसेवियों व संस्थाओं की बात करें तो स्थानीय स्तर पर कई व्यक्ति और संगठन सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सेविकाओं ने कोवि़ड की इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर जहां एक ओर जरूरतमंदों की मदद की है वहीं लोगों में जीवन के प्रति हौसले भी बढ़ाए हैं। इसी क्रम में स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं ने जागरूकता, रसद सामग्री, मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि जरुरतमंद लोगों को देकर उनके लिए सहारा बनने का कार्य किया है।यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि सेवा का जज़्बा अपने हृदय में रखनेवाले ये स्वयं सेवक, सेविकाएं पूर्व में महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े थे आज इससे इनकी संबद्धता नहीं। है फिर भी सुनील कुमार चौरसिया, चंद्रलोक शर्मा, पवन कुमार चौरसिया, आशुतोष सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने लोगों की मदद कर उनके मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास किया है वास्तव में ये भाव उच्च संस्कारों से ही प्राप्त होते हैं। ध्यान देने योग्य बात है कि क्षेत्रीय महाविद्यालयों राजकिशोर सिंह महाविद्यालय, संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय हेतिमपुर आदि के स्वयं सेवक, सेविकाओं ने महामारी से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है जो अच्छा संकेत है। आज नहीं कल वह समय भी जरूर आएगा जब हम जीतेंगे और हारेगा कोरोना।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क झील में तब्दील‚ नगर पालिका की खुली पोल
Next: जिलाधिकारी ने किया कटान निरोधक कार्य का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.