Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कल शादी और प्रशासन ने किया दूल्हे को कोरोनटाइन

संवाददाता 17-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। एक दिन बाद घर में शादी समारोह तो वही दूसरी तरफ दूल्हा काे प्रशासन ने कर दिया कोरोनटाईन। जी हांǃ नगर के वार्ड नं पांच पटखौलिया मोहल्ला निवासी विक्की का विवाह समारोह गुरूवार को है।

वार्ड के सभासद पति राजेश ने बताया कि 13 तारीख को सोनीपत से कार्य कर घर लौटा था और पूरी तरह से स्वस्थ्य था। उसके पास डक्टरी जांच का प्रमाण पत्र भी मौजूद था। नगर पालिका प्रशासन को जब एक युवक के बाहर से आने की जानकारी हुई तो उसे पुनः अपनी जांच कराने के लिए कहा गया। जिस पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जांच के लिए पहुंचा तो उसे गाजीपुर भेज दिया गया। जिसके बाद उसका स्लैब लिया गया और उसे क्षेत्र के सन साइन पब्लिक स्कूल में कोरोन्टाईन कर दिया गया। लम्बे समय से विवाह का तारीख तय है और घर में पूरी तैयारी हो रखी है। परिवार के लोगों का कहना है कि जमानियां स्टेशन कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण सील है लेकिन सादे समारोह में पांच लोगों की मौजूदगी में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने की अनुमति दी जानी चाहिए। चाहे जो हो यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पिन्टु पुत्र छोटु को भी प्रशासन ने कोरोनटाईन किया है जिसकी शादी आगामी 28 तारीख को होने वाली है। हॉलाकि परिवार के लोग कह रहे है कि सावधानी बरतने से ही कोरोना वायरस के खतरे से निपटा जा सकता है, इसीलिए पूरी तैयारी भी की गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुएँ में गिरने से महिला की हुई मौत
Next: आज पाये गये 21और नये पॉजिटिव मरीज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.