Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑन लाईन आवेदन करने की तिथि 26 जून तक

ब्यूरो 20-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए संचालित ‘‘ओ‘‘ लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2020-21 संचालित की जा रही है।

इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘नीलिट‘‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद मे आवेदन कर सकती है। आन लाईन आवेदन करने का 20 जून 2020 से 26 जून 2020 तक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की बेबसाईट backwardwelfare.up.in एवं obccomputertraing.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु विस्तृत दिशा निर्देश/समय सारणी उक्त बेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। उन्होने बताया कि आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखो एंव मान्यता, आधारभूत ढाचे का विवरण, उपलब्ध संशाधनो का विवरण सहित अभिलेखो की हॉड काफी की एक प्रति निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्त्तर प्रदेश 10वां तल इन्दिरा भवन अशोक मार्ग लखनऊ-226001 को एवं हार्ड कापी की एक प्रति समस्त अभिलेख कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर में विलम्बतम 26 जून 2020 सायं 05 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेगी। संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखो का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओ के आधार पर निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ की  अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रशिक्षण हेतुसंस्थाओ का चयन किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोडसरा गॉव में हुए बवाल में शामिल 6 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
Next: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ डिजिटल माध्यम से हुआ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.