Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शांति कमेटी की बैठक में एसडीएम ने दिये निर्देश

संवाददाता 20-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली में शनिवार को आगामी सावन माह में कावरियों एवं सावन मेले के मद्देनजर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया।

इस मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ नगर सहित गांव – गांव से आये गणमान्य लोगों की बातें सुनीं। कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वही उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि यदि त्योहार के अवसर पर कोई असामाजिक तत्व अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अवश्य होगी। क्षेत्रवासियों से उन्होंने अपील किया कि यदि कहीं भी अशांति फलने की आशंका बनती है तो पुलिस को तत्काल सूचित करें। क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर सीओ सुरेश शर्मा ने कहा कि इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष एहसान जफर, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ उपनिरीक्षक मंजर अब्बास‚ सभासद एजाज अहमद‚ सभासद उद्धव पाण्डेय‚ सुरत‚ उमराव यादव‚ कालीका‚ मथनी‚ पवन कुमार‚ लक्ष्मन‚ जय प्रकाश गुप्ता‚ दया शंकर यादव‚ दयाशंकर राम, तनवीर रजा, पासा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुज़ुर्ग की मौत
Next: ऑर्गेनिक खेती की दी जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.