Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसडीएम दिलाई गयी पद और गोपनीयता की शपथ

विशेष संवाददाता 22-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां । शासन से मनोनीत पांच सभासदों को सोमवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय के सभागार में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

पिछले दिनों शासन से नगर पालिका के पांच सभासदों के मनोनयन पर मुहर लगी थी। मनोनीत पांच लोगों में कमल कुमार निगम, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, अभय शंकर सोनी और जितेंद्र चौधरी का नाम शामिल है। भाजपा के वरिष्ट नेता रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि नव मनोनीत सभासद विकास कार्यों को गति के साथ आगे बढाये। कहा कि शासन ने अपने स्तर से इसीलिए सभासदों को मनोनीत किया है कि वह निचले स्तर पर शासन से आने वाले विकास के धन पर निगरानी रख सकें और नगर में विकास की गति को आगे बढ़ाए।नगर निकाय विकास की अहम कड़ी होते हैं। आमजन को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की शुरूआत यहीं से होती है। उपजिलाधिकारी ने सभी मनोनीत सभासदों काे पद और गापपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर, पालिकाध्यक्ष एहसान जफर, बृजनंदन सिंह, सुनील सिंह, अवधेश सिंह, अनिल गुप्ता, भरत चौधरी‚ राहुल वर्मा, उद्धव पांडेय‚ एजाज अहमद आदि लोग रहे।

नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण कराते एसडीएम सत्यप्रिय सिंह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुतला फुंक कर जताया विरोध
Next: वीर जवानो को दी श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.