Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुतला फुंक कर जताया विरोध

संवाददाता 22-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। नगर के तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में सोमवार कि दोपहर करीब 3 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिग का पुतला फूंका। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए चीन के विरोध में नारेबाज़ी व प्रदर्शन किया और चाइना में बनी वस्तुओं का प्रयोग न करने का आह्वान किया।

नेतृत्व कर रहे नसीम अख्तर ने कहा कि देश हित में चाइना के सामान का हम सबको बहिष्कार करना होगा तथा चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर उसकी कमर तोड़नी होगी। समाज सेवी खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार से भारत- चाइना से लगातार बात-चीत के माध्यम से इस मामले को हल करने का प्रयास कर रहा था और इसी बीच चीन की वामपंथी सरकार ने अपनी दोहरी नीति को दिखाते हुए भारतीय सैनिकों की हत्या करवाई है। यह 1962 वाला भारत नहीं है। कहा कि चीन दुष्प्रचार कर भारत के वीर जवानों पर सोची समझी रणनीति के तहत हमला किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद, चीन द्वारा हमले में शहीद हुए भारतीय जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के सम्मान मे भारत माता के नारे लगाए। इस दौरान अदालत यादव‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ धर्मराज सिंह यादव‚ सीया राम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कप्तान ने किया उपनिरिक्षकों का फेरबदल
Next: एसडीएम दिलाई गयी पद और गोपनीयता की शपथ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.