Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरों ने सेंध मारकर आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार

संवाददाता 23-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहतुरा गांव में बीती सोमवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर घर से तीन लाख रुपये के आभूषण सहित किमती समानों व बीस हज़ार नगदी रूपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मालूम हो कि बहतुरा गांव निवासी शंकर सिंह यादव के परिजन प्रतिदिन की भांति सोमवार की देर शाम को भोजन करके सब अपने जगह पर सो गये।इसी दौरान देर रात को अज्ञात चोरों ने पीछे के दीवार में सेंध मारकर नगदी सहित लाखों का जेवरात चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई जब वह बिस्तर से उठकर खेत की तरफ जा रहे थे। देखा कि दीवार में सेंध मारा गया और बाहर खेत में टूटा हुआ बक्सा और समान बिखरा पड़ा है।इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों में जहां हलचल मच गई वहीं घर की महिलाएं रोने बिलखने लगी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने छानबीन किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।गृह स्वामी शंकर सिंह यादव ने बताया कि घर में रखा एक बक्सा व तीन कपड़ा के बड़े सूटकेस को तोड़कर उसमें में रखा सोने का 3 मंगलसूत्र,2 अंगूठी,2 कंगन,1 कान की बाली,चांदी के 6 जोड़ी पायल,1 करधनी,जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख व 20 बीस हज़ार नगद रूपये सहित किमती कागजात चोरी कर बक्सा को घर से पांच सौ मीटर दूर छोड़ कर फरार हो गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष शरद चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शंकर सिंह यादव द्वारा चोरी की तहरीर दी गई है।मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट चुकी हैं।जल्द से जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के कुछ क्षेत्र हुए हॉट स्पाट से मुक्त
Next: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.