Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीक्षा प्लेटफॉर्म पर हम सभी लें प्रशिक्षण-पूर्व स्वयं सेवक पवन

ब्यूरो 24-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयं सेवक पवन कुमार चौरसिया ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम और उपचार में लगे डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस और वॉलेटीयर्स के लिए भारत सरकार ने कोविड-19 केंद्रित इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑवनलाइन ट्रेनिंग (आईजीओटी) कार्यक्रम लांच किया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ ऑफिशियल वेबसाइट, igot.gov.in पर जाकर उठाया जा सकता है।वास्तव में इस महामारी से निपटने में यह मददगार है किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के परिणाम घातक हो सकते हैं।वास्तव में
सरकार के कोविड-19 केंद्रित आईजीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इस महामारी की रोकथाम और उपचार में लगे सभी व्यक्तियों की क्षमताओं का विकास करना है।
आईजीओटी कोर्स को विशेषतौर पर जिन पेशवरों के लिए डिजाइन किया है उनमें ये सभी शामिल हैं – डाक्टरों, नर्सों एवं अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ, साफ-सफाई में लगे कर्मियों, टेक्निशियनों, एएनएम वर्करों, राज्य सरकारों के अधिकारियों, आशा वर्करों और आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं, सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं, पुलिस संगठनों, एनसीसी कैडेट, नेहरु युवा केंद्र संगठन, नेशनल सर्विस स्कीम, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और राष्ट्रीय सेवा योजना वॉलेटीयर्स ग्रुप्स। ऐसे में मैं अपने सभी बड़े छोटे भाई बहनों से अपील करता हूं कि आप सभी
आईजीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए igot.gov.in वेबसाइट विजिट करने के बाद व्यू कोर्सेस लिंक पर क्लिक करें। नये पेज पर आपको अपने रोल (डाक्टर, एएनएम, आदि) को सेलेक्ट करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके प्रोफेशन से सम्बन्धित कोर्स की लिस्ट उपलब्ध होगी। इन पर क्लिक करके कोर्स ट्रेनिंग पेज पर पहुच सकते हैं जहां सम्बन्धित कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आपको लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना होगा।विभिन्न भाषाओं में है ट्रेनिंगसरकार की ओर से ट्रेनिंग मॉड्यूल को अंग्रेजी के साथ हिंदी, मराठी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओ में भी उपलब्ध कराया गया है।
योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पास अच्छे मोबाइल, इंटरनेट,डाटा आदि की समस्या आम बात है ऐसे में यह अतींव आवश्यक प्रशिक्षण बच्चे नहीं ले पा रहे हैं फिर भी मुझे आप सब से कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अपना ज्ञान बढ़ाएं और दूसरों को भी संक्रमण से बचाने में सहयोग प्रदान करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक 29 को
Next: कस्बा बाजार में सप्ताहिक बंदी बेअसर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.