Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाद हस्तासन से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत-योग प्रशिक्षक

ब्यूरो 25-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी सिस्टम) को मजबूत कर हम कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं। रोग प्रतिरोधिक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें पौष्टिक भोजन के साथ ही योग और ध्यान की भी जरूरत है। खास बात यह है कि यह सभी उपाय हम लॉकडाउन का पालन करते हुए बिना किसी बाहरी वस्तु या लोगों के संपर्क में आए आसानी से अपना सकते हैं।

योग प्रशिक्षक धीरज राय का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से और घर बैठे ही मजबूत बनाया जा सकता है। वह बताते हैं कि पाद हस्तासन को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सर्वाधिक लाभदायक माना जाता है। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपनी आदत में योग को शामिल करना पड़ेगा। योग प्रशिक्षक का कहना है कि शुरुआती दौर में इसे करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ ही दिनों के अभ्यास के बाद यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। वह बताते हैं कि अंग्रेजी में इसे स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड के नाम से भी जानते हैं। योग के ऊपर हुए कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि पाद हस्तासन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलते है।

वह बताते हैं कि इस योगासन को करने से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह तेजी से और ठीक तरह से होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव इम्यून सेल्स पर पड़ता है। इस कारण पाद हस्तासन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा ताड़ासन, उत्तानासन, मंडूक आसन, भुजंग आसन, प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्रीथ और सेतुबंध आसन करके भी हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

इस तरह करें पाद हस्तासन —
किसी समतल स्थान पर दरी अथवा चादर बिछाकर उस पर इस तरह से खड़े हो जाएं कि दोनों पैरों के बीच में एक फीट की दूरी बनी रहे। अब अपने पैरों को सीधा रखें और एक गहरी सांस लेते हुए हाथों को नीचे की ओर ले आएं, ध्यान रहे कि इस दौरान आपके पैरों के घुटने कतई न मुड़ने पाएं। इसी अवस्था को बरकरार रखते हुए अपने हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। जब आप यहां तक की प्रक्रिया को अच्छे से करने लगें तो उसके बाद अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। अब एड़ी के ऊपरी हिस्से को पकड़ने की कोशिश करें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार
Next: कांग्रेस पार्टी के कार्याकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.