Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस पार्टी के कार्याकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

संवाददाता 25-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित 69 हजार शिक्षक भर्ती‚ पशुधन घोटाले आदि  के विरोध में कांग्रेस ब्लाक कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता नसीम अख्तर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जम कर नारे बाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए लेकिन सरकार पूरी तरह से इस मामले में फेल है।कोरोना संक्रमण काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वर्तमान हालत में पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। वही खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि लोगों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण है। पहली बार पेट्रोल व डीजल के दाम लगभग बराबर पर आ गए हैं। इस मूल्य वृद्धि का जवाब जनता चुनाव में देने से नहीं चूकेगी। इस अवसर पर फैयाज कुरैसी‚ शमीम कुरैसी‚ सय्यद फैजान‚ सैय्यद हामीर‚ सियाराम बिन्द‚ सय्यद नियाजुदि्दन‚ अदालत सिंह यादव‚ धर्मराज सिंह‚ शशिकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाद हस्तासन से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत-योग प्रशिक्षक
Next: सचिवों के कार्यालय पर लटक रहे ताले, सीडीपीओ भी रहे नदारद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.