Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामलीला मंच से महिलाओं ने भरी हुंकार

संवाददाता 25-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। कानपुर बालिका संरक्षण गृह कांड की जाँच करने की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला चबूतरे पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय धरना के माध्यम किया गया। जिसमें अध्यक्ष माधुरी सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक तहसीलदार आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

माधुरी सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि कानपुर बालिका संरक्षण गृह कांड के दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाई नही किया गया तो अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व् प्रदेश सरकार में सरेआम बालिकाओं के साथ जुल्म पर जुल्म हो रहा है लेकिन सरकार न्याय करने के वजाये दोषियों को बचाने में कुछ भी करने को तैयार है। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन चुप नही बैठेगी। जिसके बाद अध्यक्ष माधुरी सिंह ने तहसीलदार आलोक कुमार को पत्रक सौंपा। इस अवसर पर उषा देवी‚ तारा देवी, उर्मिला, पिंकी, लालसा, इंद्रावती, शकुंतला, शांति, रीता देवी‚ सोबराती आदि महिला कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सचिवों के कार्यालय पर लटक रहे ताले, सीडीपीओ भी रहे नदारद
Next: फीता काट कर किया जनता को समर्पित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.