Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार के गाइड लाइन का करे पालन – एसडीएम

संवाददाता 27-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। नगर के स्टेशन बाजार स्थित बजरंग कालोनी में बीते दिनों कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद 13 जून से पूरे स्टेशन बाजार में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को 14 दिन की मियाद पूरी होने के बाद पूरे स्टेशन बाजार काे सेनेटाईज किया गया।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एहसान जफर रूमान के आदेश पर आम आवाम को कोरोना से बचाने के लिए सम्पूर्ण स्टेशन बाजार को देर शाम सेनेटाइज कराया गया। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र स्टेशन बाजार कि दुकान खुलने के समय का लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया गया। ताकि व्यापारी अपने नियत समय के अनुसार अपनी अपनी दुकान खोल सके। यह खबर जैसे ही व्यापारियों को मिली तो उनके चेहरे पर हरियाली दिखने लगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी नियत समय पर दुकान खोले एवं बन्द करे। साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार पूर्ण रूप से बंद रखे व दुकान में सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखे। सुरक्षा की दृष्टि से बिना मास्क के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे एवं दुकानदार सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के बाहर साबुन पानी, सेनेटाइजर जरूर रखे। बताया कि मास्क पहने व ग्राहकों से भी मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। यदि सरकार के गाइड लाइन का पालन नही हआ तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी। इस महामारी से वायरस बजाव ही सुरक्षा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाहन का नवीनीकरण यथाशीघ्र कराये
Next: ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 30 जून को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.