Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर जताई खुशी

संवाददाता 30-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र के बडेसर गॉव स्थित दैत्रा बीर मंदिर के पास गंगा किनारे बने घाट का मंगलवार को पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकृत कराये गये करीब पॉच करोड़ के गंगा घाट का कार्य पूर्ण हो जाने पर संतोष ब्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिह ने कहा कि पक्का घाट बन जाने से आम जन मानस को सुविधा मिलेगी। जनता यदि हमारे कलम में ताकत दी तो घाट पर नाग नथैया का कार्यक्रम करवाऊगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस दृश्य का लाभ ले सके। वही उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र धार्मिक व पौराणिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसकी महत्‍ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि इसी ग्राम सभा में चक्‍का बांध गांव स्‍थित है । ऐसी मान्‍यता है कि भगवान शिव के जटा से माँ गंगा को अपने कमंडल में लेकर चलते वक्‍त भगीरथ के रथ का पहिया चक्काबॉध में धस गया था। जिसके बाद इस स्‍थान का नाम चक्‍का बांध पडा था। इस स्थान पर गंगा नदी बहुत अधिक गहरी है और इसी स्‍थान से उत्‍तर की ओर गंगा घुमी है। जिस कारण से तट पर कटान अधिक होता है। दैत्रावीर मंदिर इसी उत्‍तर वाहिनी गंगा के तट पर स्‍थित है। यहाँ कच्चा घाट होने से स्नानार्थियों को गंगा स्नान करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था और बार बार लोग इसे पक्का घाट बनवाने का मॉग कर रहे थे। अब घाट का निर्माण हो जाने के बाद लोगों की असुविधा तो दूर हो चुका है और गंगा किनारे हो रहे कटान से भी राहत मिली है। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया। इसके बाद पूर्व मंत्री ने चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पहुँचे तथा पूरी क्षमता से कैनाल को चलने की बात कही। इस मौके पर डॉ सानंद सिंह‚ विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव‚ नगर अध्यक्ष सद्दाम खां‚ पूर्व ब्लाक प्रमुख दया शंकर यादव‚ श्याम नरायणन सिंह‚ बबलू दूबे‚ दीपू यादव‚ सिन्टू सिह‚ गोल्डी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पौधा भेट कर शुरु हुआ सीएससी यूपी दिवस का कार्यक्रम
Next: ट्रक का शीशा टूटा, चालक बाल-बाल बचा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.