Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डोर टू डोर संचारी रोग के बारे में जागरूक करते हुए मरीजों को किया जायेगा चिन्हित

संवाददाता 30-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सेवराई की अध्यक्षता में क्षेत्र के चिकित्सकों , सीडीपीओ व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया । जिसमें संचारी रोग बचाव के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एक माह तक चलने वाले संचारी माह जागरूकता अभियान के बारे में दिशा निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सेवराई बिक्रम सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में गांवों में संचारी रोग बढ़ने बढ़ने की संभावना बढ़ जाती हैं ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है संचारी रोग जैसे मलेरिया , डेंगू , चिकनगुनिया आदि बरसात के मौसम में गांव में बढ़ने की आशंका प्रबल हो जाती है । जिसे देखते हुए शासन द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी माह के रूप में दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत आशा , आंगनबाड़ी व एएनएम आदि लोग गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को संचारी रोग के बारे में जागरूक करते हुए मरीजों को चिन्हित भी करेंगे । जिससे किसी भी महामारी को फैलने से पहले उसे नियंत्रण कर लिया जाएगा । बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा डॉ रवि रंजन , सीडीपीओ व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाल राइटिंग कर कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक कर रहीं शिल्पा आनंद
Next: डेढ़ दर्जन ग्राम हुए हॉट स्पाट से मुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.