Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित

ब्यूरो 11-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसके ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू0 1,00,000/- (धनराशि रू0 एक लाल) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षाणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

पूर्व में निर्गत समय सारिणी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त, 2020 तक निर्धारित था, जो विभाग द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए 23 अगस्त, 2020 ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अब 23 अगस्त 2020 तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in पर 23 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखो/विवरणों (आय/जाति/आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी में विलम्बतम् 23 अगस्त, 2020 तक सायं 05ः00 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 13 को
Next: सोनार टोली वार्ड नं0-12 जमानियाँ कस्बा सहित कई क्षेत्र हुए हॉट स्पाट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.