Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फसल अवशेष को कृषि यंत्रों के द्वारा किसान मृदा में मिलाएं

संवाददाता 26-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। क्षेत्र के सायर गांव में किसान कैंप के दौरान एडियो एजी इंद्रेश कुमार वर्मा ने किसानों से धान की कटाई के बाद पराली न जलाने की अपील की।

जानकारी अनुसार सायर गांव में किसानों को कैंप का आयोजन कर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना अंतर्गत आधार कार्ड की फीडिंग और सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। भदौरा सहायक विकास अधिकारी कृषि इंद्रेश कुमार वर्मा ने किसानों से अपील किया कि किसान धान की कटाई के बाद फसल के अवशेष ना जलाए बल्कि फसल अवशेष को विभिन्न कृषि यंत्रों के माध्यम से मृदा में मिलाएं। कृषिगत भूमि में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा निरंतर घट रही है। अवशेष मात्रा में मिलाने से मृदा में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ेगी। जबकि किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने पर पर्यावरण प्रदूषण होगा साथ ही मृदा के मित्र जीव भी नष्ट हो जाते हैं। चारे की समस्या के साथ मृदा तापमान में भी वृद्धि होती है। किसान धान पराली को मृदा में मिलाकर कार्बनिक खाद बनाए और पर्यावरण प्रदूषण से बचें। चेताया कि अगर किसानों द्वारा पराली जलाने की घटना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध अर्थदण्ड लगाए जाने का प्रावधान है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैंक में लेन–देन का समय बढ़ा
Next: सेना के जवान ने गांव के युवाओं के सहयोग से किया पौधरोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.