Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बनायी गयी बाढ़ चौकी

संवाददाता 28-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे गंगा एवं कर्मनाशा नदी के के जल स्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है और बाढ राहत के लिए बनायी गयी बाढ़ चौकी सक्रिय हो गयी। इसको देखते हुए सभी गांवों में लेखपालों की तैनाती कर पल पल की रिर्पोट देने का निर्देश दिये गये है। शुक्रवार को तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया।

तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि बाढ़ से राहत के लिए तहसील क्षेत्र में 13 बाढ़ चौकी बनायी गयी है। इसके साथ स्थानीय तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है जो पूरी तरह से सक्रिय है । जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि बताया कि बाढ़ चौकी जूनियर हाईस्कूल ताजपुर मांझा के अंतर्गत 6 गांव‚ इंटर कॉलेज जीवपुर के अंतर्गत 7 गांव‚ प्राथमिक विद्‍यालय मलसा के अंतर्गत 21 गांव‚ उच्चय प्राथमिक विद्‍यालय गुरूआ मकसूदपुर के अंतर्गत 4 गांव‚ पंचायत भवन सरैय डूहिया के अंतर्गत 3 गांव‚ रेलवे स्टेशन ताडीघाट के अंतर्गत 9 गांव‚ श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढगांवा के अंतर्गत 9 गांव‚ साधन सहकारी समिति देवरिया सब्बलपुर के अंतर्गत 11 गांव‚ प्राथमिक विद्‍यालय पटकनियां के अंतर्गत 5 गांव‚ इंटर कॉलेज सुहवल के अंतर्गत 6 गांव‚ जूनियर हाई स्कूल देवैथा के अंतर्गत 17‚ आदित्य इंटर कॉलेज दाउदपुर के अंतर्गत 12 गांव‚ जूनिय हाईस्कूल बरूईन के अंतर्गत 7 गांव को रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व के आंकडो के अनुसार पहले से तैयारी पूरी कर ली गयी है। कहा कि तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा नदी से 36 तथा गंगा नदी से 82 गांव तहसील क्षेत्र में प्रभावित होते है। जिसके सापेक्ष अधिकारियाें और कर्मचारियों की तैनाती कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी है और बाढ़ के समय बीमारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप कर जरूरी दवा के वितरण का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी के शिकार ग्रामीण न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना से अवकाश प्राप्त शिक्षक की मौत
Next: जर्जर सड़कों को ठीक कराने का सचिव ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.