Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जर्जर सड़कों को ठीक कराने का सचिव ने दिया निर्देश

ब्यूरो 28-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जनपद नोडल अधिकारी समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने 27 अगस्त 2020 की सायं काल निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव फागिन्ग की व्यवस्था ,बाढ़ की स्थिति तथा कराये जा रहे कार्याे की विस्तार पूर्वक समीक्षा की । नोडल अधिकारी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जनपद मे कौन-कौन से कार्य कराये जा रहे हैं ,रोजाना कितने स्वैब टेस्ट किए जा रहे हैं की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिये तथा जनपद में पर्याप्त संख्या मे एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित रहे । संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई ,फागिन्ग की व्यवस्था, कीटनाशक एवं एंटीलार्वा का छिड़काव तथा प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराने के साथ-साथ छोटी जेसीबी मशीन लगाकर नालियों की सिल्ट सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हैंडपंप रिबोर की समस्या है उसे तत्काल सही कराया जाये तथा सड़क निर्माण में जो भी धन आवंटन हुआ है उसे जर्जर हुई सड़कों को सही कराने का निर्देश दिये।उन्होने विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफार्मर मरम्मत को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए जनपद में एक और वर्क शॉप खोलने तथा अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर मरम्मत की बात कही उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होते हैं वहां ट्रान्सफार्मर अपने निर्धारित दिनों के अंदर ही लगा दिए जाये।इसके अतिरिक्त सचिव ने जनपद में बाढ़ की स्थिति तथा कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सीएमओ प्रगति कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बनायी गयी बाढ़ चौकी
Next: नालों की मानक के अनुरूप सफाई न होने पर सचिव ने व्यक्त की नाराजगी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0017

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.