Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम बरूईन सहित कई क्षेत्र हॉट स्पाट घोषित

ब्यूरो 01-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने कोविड-19 कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित/संक्रमित ग्रामों/वार्डो में 28 एवं 29.08.2020 को एक से अधिक कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने के कारण उक्त ग्रामों/वार्डो को सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट एरिया/हॉटस्पाट के रूप में घोषित किया है।

उन्होनें ग्राम खेतापुर थाना कासिमाबाद, ग्राम बिजौरा थाना मरदह, ग्राम हैदरगंज थाना मरदह, ग्राम पथरा थाना गहमर, ग्राम नगसर नेवाजुराय थाना गहमर, ग्राम कटैला थाना कोतवाली, चन्द्र कालोनी थाना कोतवाली, चन्द्र शेखर नगर रौजा थाना कोतवाली, तुलसीसागर, सिकन्दपुर, गोराबाजार, महाजनटोली, लंगड़पुर महराजगंज, थाना कोतवाली सदर, पी एच सी सिरगियां थाना नन्दगंज, ग्राम रामपुर जीवन थाना शादियाबाद, मनिहारी सी एच सी थाना शादियाबाद, ग्राम बरोडीह, ग्राम चकफातिमा थाना भुड़कुड़ा, ग्राम डोरा थाना सादात, ग्राम कस्बा दयालपुर थाना शादियाबाद, ग्राम बरूईन थाना जमानियां, ग्राम मेदनीपुर थाना सुहवल, ग्राम भरौला थाना सादात, को कन्टेनमेन्ट एरिया/हॉटस्पाट के रूप में घोषित किया है। उन्होने कन्टेनमेन्ट एरिया/हाट स्पाट क्षेत्रो में आने जाने से रोक लगाते हुए धारा 144 का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सम्बन्धित क्षेत्र में सेनेटाईजशेन, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने उक्त ग्राम में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाइजरी एवं अघतन दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य प्रतिविधियों जिनमें सम्बन्धित आम नागरिक का आना-जाना हो, को पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित किया है। इस क्षेत्र में कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अद्योहस्ताक्षरी की अनुमति के न खोली जाय तथा लॉक डाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्रो में सिंगल केस पाये जाने पर 100 मीटर की परिधि में अथवा पूरा मुहल्ला जो भी कम हो कन्टेनमेन्ट जोन होगा। एक से ज्यादा केस होने पर कन्टेनमेन्ट जोन का दायरा 200 मीटर की परिधि का होगा तथा उसके उपरान्त स्थानीय स्तर पर परिस्थितियो के अनुसार बफर जोन का निर्धारित किया जायेगा। जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओं, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवगमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। स्वच्छता कर्मी एवं सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वतंत्र फीडर में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ती 10 दिन के अन्दर
Next: आंगनबाड़ी ने 3,333 तो वहीं पंचायती राज विभाग ने 3,094 संभावितों को किया चिन्हित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.