Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सडक़ में गढ्ढे या गढ्ढों में सडक़, लोग त्रस्त अधिकारी मस्त

ब्यूरो 04-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। क्षेत्र के नईबजार-देवैथा मार्ग से विहार प्रान्त को जोड़ने वाली दाउदपुर- देवढ़ी पुलिया सम्पर्क मार्ग अपने दशा पर आँसू बहा रहा है। इस सड़क पर पिच नही सिर्फ गढ्ढे ही गढ्ढे दिखाई दे रहे है। घुटने भर हो चुके बड़े-बड़े गढ्ढे हादसे को आमंत्रित कर रहे है।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2013 में निर्मित यह सड़क अपना पूरा अस्तित्व खो दिया है। हल्की बारिश में इस सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। ज्ञात हो कि देवढ़ी गाँव के पास कर्मनाशा पर पुल बन जाने के कारण विहार प्रान्त जाने का सबसे आसान व सुगम मार्गो में सुमार हो गया क्योकि यह रास्ता कम समय में अपने गंतव्य तक पहुॅचाने में मदद करता है। कम दूरी वाला रास्ता अत्यधिक खराब हो जाने के कारण राहगीरो को ज्यादा दूरी तय करना पड़ रहा है। जो ब्यक्ति इस रास्ते पर आ जाता है उसको काफी जलालत झेलना पड़ता है। बहुत से राहगीर इस रास्ते पर गिर कर घायल हो चुके है। अति महत्वपूर्ण मार्ग होने के बाद भी यह सड़क अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता से बाहर है। कई बार क्षेत्रीय लोग ने जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारीयों तक गुहार लगाई लेकिन किसी के कान पर जू तक नहीं रेगा। क्षेत्र के श्यामनरायण सिंह, धन्नू तिवारी, विकास सिंह आदि ने बताया कि विहार प्रान्त जाने के लिए नजदीक रास्ता हो जाने के कारण यातायात काफी बढ़ गया है। ज्यादा आवागमन होने के कारण सड़क कई जगह धस गया है तथा बड़े-बड़े गढढों में तब्दील हो गया है। इस सड़क पर कई हादसे भी चुके है। कई बार अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों को सड़क की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी गई लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: कोरोना संक्रमण काल में सावधानी ही बचाव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.