Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के 26 ग्रामों में 2050 हे0 क्षेत्रफल में होगी जैविक खेती

ब्यूरो 12-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित की जा रही नमामि गंगे योजना अन्तर्गत जैविक खेती हेतु कृषि विविधीकरण परियोजना यू0पी0डास्प द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति हेतु जिला स्तरीय प्रबन्ध समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आहूत की गयी।

बैठक के दौरान जिला परियोजना समन्वयक डास्प डा0 गौरव सिंह द्वारा परियोजना की प्रगति के सम्बन्ध में बताया गया कि योजना जनपद के 26 ग्रामों में 2050 हे0 क्षेत्रफल में जैविक खेती किये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित यू0पी0डास्प द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान के अन्तर्गत नमामि गंगे क्लीन अभियान योजना में गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती कार्यक्रम हेतु 102 समूहों में 2050 हे0 क्षेत्रफल में जैविक खेती द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण, जागरुकता, कृषि लागत अनुदान के माध्यम से उनकी आय में वृद्वि हेतु योजना संचालित की जा रही हेै, बैठक के
दौरान सी0डी0ओ0 द्वारा योजना हेतु भौतिक लक्ष्यों में वृद्वि कर अन्य ग्रामों में भी परियोजना गतिविधियों को संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही अजोला, वर्मी कम्पोष्ट, हरी खाद एवं गर्मी की जुताई एवं फसल चक्र को अपनाकर परम्परागत खेती के तरीकों को अपनाने के बारे में ज्यादा से ज्यादा कृषकों को जागरुक करने के निर्देश बैठक में दिये गये।

जैविक खेती हेतु 20-20 हे0 के समूह गठित किये गये है जिनके माध्यम से कृषकों को योजना में लाभान्वित कर 03 वर्षों में रसायनिक खादों के स्थान पर जैविक तरीके से खेती कर जैविक उत्पादों के विपणन हेतु प्रयास कर कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा बैठक में उपस्थित एल0आर0पी0 एवं डी0पी0सी0 डास्प को जैविक खेती
हेतु जैविक विधियों द्वारा उत्पादित उत्पाद के विपणन हेतु अभी से प्रयास हेतु निर्देशित किया गया, बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक एवं सर्पोट एजेन्सी मार्क एग्री के जिला इन्चार्ज श्री राजेश प्रताप सिंह, एवं एल0आर0पी0 कृषक उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंगला प्रसाद सिंह बने गाजीपुर के नये डीएम
Next: शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए सुअवसर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.