Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ओमप्रकाश चौरसिया नगर अध्यक्ष,नितेश निगम मंत्री-अभाविप

संवाददाता 13-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमानिया कस्बा की बैठक पूर्व तहसील संयोजक सौरभ वर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई।

जिसमें जमानिया कस्बा नगर इकाई के लिए तहसील संयोजक शालीन राय ने ओमप्रकाश चौरसिया जी को नगर अध्यक्ष व नितेश निगम को नगर मंत्री के दायित्व की घोषणा की। साथ ही इकाई विस्तार करते हुए विकास चौधरी,आकाश चौधरी,चंदन गुप्ता,सूर्या शर्मा को नगर सहमंत्री,केवल कृष्ण को स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट नगर संयोजक,अजित चौधरी,सन्तोष चौधरी को सहसंयोजक,आकाश चौधरी,राहुल यादव,शुभम गुप्ता को कार्यकार्णी  सदस्य बनाया गया। राकेश चौधरी को तहसील सहसंयोजक व अभिषेक चौधरी को स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला सहसंयोजक सारँग राय ने सभी कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यार्थी के हित में कार्य करना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने ने बताया कि जिले की टीम ने बैठक में जमानिया स्टेशन व जमानिया कस्बा को संगठनात्मक विस्तार हेतु अलग-अलग नगर घोषित किया है। तहसील संयोजक शालीन राय ने कहा कि समाज में विद्यार्थियों को राष्ट्रवादी विचार से जोड़कर समाज मे युवा शक्ति को नई पहचान दिलाना व युवाओं को परिवर्तन का वाहक बनाना संगठन का लक्ष्य है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमित देव,गोविंद चौबे,गाजीपुर तहसील संयोजक सूरज सिंह,रोहित सिंह,अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का होगा आयोजन
Next: मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.